फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wave City robbery busted and 4 accused arrested

24.85 लाख लूट का पर्दाफाश: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर की रेकी, फिर लूटपाट की बनाई योजना; प्लान बी भी था तैयार

Wed, 02 Sep 2026 06:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत में 24.85 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 लाख 3 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों से लूट के 12.03 लाख रूपए बरामद कर लिये हैं।

विज्ञापन
Wave City robbery busted and 4 accused arrested
चार शातिर बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने 21 अगस्त को हुई 24.85 लाख रुपये की वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डीएमई पर हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 2 लाख 3 हजार 540 रुपये बरामद किए हैं। 21 अगस्त को थाना वेव सिटी क्षेत्रान्तर्गत डीएमई पर गिलमान पुत्र नईमुद्दीन निवासी अलीबाग कालोनी, मेरठ से स्कार्पियो गाड़ी सवार बदमाशों ने 24 लाख 85 हजार रुपये की लूट की थी। इस सम्बंध में थाना वेव सिटी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इन चारों आरोपियों शान (20) पुत्र शमशाद निवासी ग्राम महलका, थाना फलावदा मेरठ, अनस उर्फ चुहिया (22) पुत्र सलीम उर्फ बाबू निवासी मो. श्याम नगर भोपाल की कोठी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, सोनू उर्फ अरमान (20) पुत्र फकरुद्दीन निवासी गली न. 12 श्याम नगर, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ तथा कामिल (26) पुत्र नकील, निवासी नीलमणी कालोनी अर्थला साहिबाबाद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 21 अगस्त की शाम करीब 7 बजे हाईटेक कॉलेज डासना वेव सिटी के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी को स्कार्पियो से ओवरटेक कर रुकवाया और तमंचों के बल पर 24.85 लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपियों ने बताया कि आस मौहम्मद और आसिफ ने पहले रेकी की थी, इसके बाद ओसामा, कामिल, शोएब, चांद, राजा, फरदीन, इन्तजार, नदीम और अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के लिए ओसामा ने लड़के और स्विफ्ट, अर्टिगा व स्कार्पियो गाड़ियों का इंतजाम किया था। वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी पेरीफेरल हाईवे और गांव के रास्तों से दिल्ली भागने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों में अनस उर्फ चुहिया का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मेरठ के विभिन्न थानों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शान और सोनू पर भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश और कामिल के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि पुलिस ने लूट में सम्मिलित 9 आरोपियों से 12.03 लाख रुपए बरामद करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed