{"_id":"6ae5abc806a6378dde0fdc9d","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-in-ghaziabad-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम; बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी मंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम; बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी मंजू
Sat, 31 Oct 2026 02:20 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:20 PM IST
सार
पंचलोक गांव निवासी मंजू (28) पत्नी अनिल शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। वह अगरौला गेट के पास पंचलोक मेन रोड पर पहुंचीं, तभी बागपत की तरफ से दिल्ली जाने वाले अंडरपास मार्ग पर हरियाणा नंबर के डंपर की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। हादसे के बाद डंपर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पंचलोक गांव निवासी मंजू (28) पत्नी अनिल शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। वह अगरौला गेट के पास पंचलोक मेन रोड पर पहुंचीं, तभी बागपत की तरफ से दिल्ली जाने वाले अंडरपास मार्ग पर हरियाणा नंबर के डंपर की चपेट में आ गईं। डंपर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना पर ट्रोनिका सिटी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब 11 बजे लगा जाम दोपहर 12:24 बजे खुलवाया जा सका।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन