{"_id":"6a947fbdd171a5697d0cd19b","slug":"youth-standing-by-the-roadside-hit-by-milk-tanker-critically-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110617-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क किनारे खड़े युवक को दूध से भरे टैंकर ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क किनारे खड़े युवक को दूध से भरे टैंकर ने मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर-फरीदनगर मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े युवक को दूध से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
कस्बा फरीदनगर निवासी राजकुमार रविवार सुबह कहीं जाने के लिए भोजपुर-फरीदनगर मार्ग पर खड़े थे। इसी दौरान दूध से भरे टैंकर ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में राजकुमार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। राहगीरों ने राजकुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।