{"_id":"69f8a09f64c4a970b40e578f","slug":"21-benches-formed-for-national-lok-adalat-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86910-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 21 बेंचों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 21 बेंचों का किया गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को होने वाली जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 21 बेंचों को गठन किया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण निशा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन के लिए एक प्रभावी मंच है, जहां मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और निशुल्क निपटारा संभव है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के लिए कुल 21 बेंचों का गठन किया गया है, जिनमें 8 बेंचें ट्रैफिक चालान मामलों तथा पांच बेंचें चेक बाउंस (एनआई एक्ट) मामलों के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा, उपमंडल सोहना और पटौदी में भी एक-एक बेंच के माध्यम से लोक अदालत आयोजित की जाएगी। आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से दो हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। एक हेल्प डेस्क कोर्ट परिसर के गेट नंबर 2 के पास स्थित मध्यस्थता केंद्र में तथा दूसरा कोर्ट परिसर के अंदर कार्यरत रहेगा। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने लंबित मामलों को लोक अदालत में रखकर समय और धन की बचत करें तथा विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करें। संवाद