{"_id":"69f7453de9f7128f78011355","slug":"6624-students-took-neet-ug-exam-conducted-peacefully-at-18-centers-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86818-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 6,624 विद्यार्थियों ने दी नीट-यूजी परीक्षा, 18 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 6,624 विद्यार्थियों ने दी नीट-यूजी परीक्षा, 18 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी उत्तम सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 गुरुग्राम जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,875 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,624 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 251 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन की तैयारियां पूरी तरह सफल नजर आईं।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने परीक्षा के दौरान सेक्टर-4/7 और भोंडसी स्थित केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीसी सोनू भट्ट भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही केंद्र अधीक्षकों से परीक्षा संचालन की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संचालित हो रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। इसके चलते परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।