{"_id":"6a340059c87f213e060334ef","slug":"shikohpur-to-get-relief-from-wastewater-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91859-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकोहपुर में गंदे पानी से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकोहपुर में गंदे पानी से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम तैयार कर रहा पानी निकासी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शिकोहपुर गांव के लोगों को जल्द ही नाले के गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम मानेसर इस समस्या के समाधान के लिए योजना तैयार कर रहा है और इलाके में जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, एस्टीमेट तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और फिर काम को जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना के जरिए क्षेत्र में गंदे पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित करना है, ताकि सड़कों पर पानी भरने और बहने की समस्या खत्म हो सके।
फिलहाल स्थिति यह है कि गंदे पानी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे न केवल सड़कें खराब हो रही हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गंदा पानी घरों और दुकानों के आसपास तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। जैसे ही एस्टीमेट तैयार हो जाएगा, टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसके बाद काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। -हितेश यादव, जूनियर इंजीनियर, नगर निगम मानेसर