सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trials for the state Taekwondo team will be held in the first week of July.Trials for the state Taekwondo team will be held in the first week of July.

Gurugram News: जुलाई के पहले सप्ताह में होगा तायक्वोंडो की राज्य टीम के लिए ट्रायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Trials for the state Taekwondo team will be held in the first week of July.Trials for the state Taekwondo team will be held in the first week of July.
विज्ञापन
फरीदाबाद में जुटेंगे 500 से अधिक खिलाड़ी

गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्तर की तायक्वोंडो प्रतियोगिता के लिए टीम चुनने का ट्रायल जुलाई के पहले सप्ताह में फरीदाबाद में आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में प्रदेशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, गुरुग्राम जिले से भी करीब 100 खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। आयोजकों के अनुसार ट्रायल के माध्यम से विभिन्न भार वर्गों और आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा की टीम का गठन किया जाएगा। ट्रायल में खिलाड़ियों की क्षमता, फिटनेस, अनुशासन और मुकाबले के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला तायक्वोंडो संघ के महासचिव मनोज ने बताया कि खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से लगातार अभ्यास किया है और ट्रायल उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल के आधार पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर टीम तैयार की जाएगी, जो राजस्थान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने और जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed