सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic police issued 10,768 challans in a week.

Gurugram News: यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में किए 10,768 चालान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued 10,768 challans in a week.
विज्ञापन
- 63 लाख 08 हजार 700 रुपये का किया जुर्माना, एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे पर बढ़ी सख्ती

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे 'चालान नहीं सलाम मिलेगा' अभियान के तहत 15 से 21 जून के दौरान एक सप्ताह में 10,768 चालान काटे हैं। जिसमें 3975 चालान प्रत्यक्ष रूप से किये गए हैं जबकि कैमरों के जरिये 6793 चालान काटे गए हैं।

प्रत्यक्ष रूप से किए गए चालानों में गलत दिशा में ड्राइविंग के 354, रोड मार्किंग के 76, पिलियन राइडर (चालक के पीछे बैठने वाला व्यक्ति) बिना हेल्मेट के 149, बिना सीट बेल्ट के 118, ड्राइवर बिना हेल्मेट 230, ड्रंकन ड्राइविंग 409, डेंजरस यू-टर्न 37, ट्रिपल राइडिंग 48, ओवरस्पीड 45, लेन चेंज के 669 शामिल हैं। कैमरों से काटे गए 6793 चालान में लेन चेंज 2692, नो एंट्री 2912, ओवरस्पीडिंग 02, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 145, राइ़डर बिना हेल्मेट के 163, ट्रिपल राइडिंग के 22, ड्राइवर बिना सीट बेल्ट के 443, प्रदूषण के 344 तथा फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट के 70 आदि चालान शामिल है। इस अवधि के दौरान मैदानी स्तर पर किए चालानों से कुल 63 लाख 08 हजार 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी की जा रही है। इस दौरान एनएचएआई कैमरों और ड्रोन तकनीक की सहायता से लेन चेंज और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


12 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीते एक सप्ताह के दौरान चालान नहीं सलाम अभियान के तहत सुरक्षा रथ के माध्यम से 12 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 370 से अधिक नागरिकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों, डायल 112 तथा हेल्पलाइन नंबर 1095 के बारे में जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों में उपस्थित नागरिकों को यातायात सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा नागरिकों को ट्रैफिक मित्रा के रूप में जोड़ा जा रहा है। जिसके लिए 188 से अधिक नागरिकों ने आवेदन किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर 800 से अधिक ट्रैफिक मार्शल भी बनाए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed