{"_id":"6adcecd653c38cbaf70be47a","slug":"a-data-center-park-will-be-built-in-manesar-opening-up-new-avenues-for-employment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105263-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में बनेगा डेटा सेंटर पार्क, रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में बनेगा डेटा सेंटर पार्क, रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
विज्ञापन
परियोजना पर 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर में डेटा सेंटर पार्क बनाने की तैयारी है। इस परियोजना पर 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसका मकसद हरियाणा को देश-विदेश की बड़ी आईटी कंपनियों के लिए एक खास जगह बनाना है। इससे रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
इस परियोजना से मानेसर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। डेटा सेंटर में इंटरनेट से जुड़ा डेटा सुरक्षित रखने और उसे संभालने का काम होता है। इसके लिए बड़ी इमारतों, कंप्यूटरों और आधुनिक तकनीक की जरूरत होती है।
अनंत राज लिमिटेड ने हरियाणा सरकार के साथ 357 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर हब विकसित करने के लिए समझौता किया है। इसका बड़ा हिस्सा मानेसर में 21 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनियों को राहत देने के लिए भवन निर्माण के नियमों में भी बदलाव किया है। अब कंपनियां औद्योगिक जमीन पर पहले से अधिक ऊंची इमारतें बना सकेंगी। इससे कम जमीन में भी बड़े डेटा सेंटर तैयार करना आसान होगा।
निवेशकों को आर्थिक मदद और दूसरी सुविधाएं मिलेंगी
हरियाणा की नई डेटा सेंटर नीति-2026 अगले पांच साल तक लागू रहेगी। इसके तहत निवेशकों को आर्थिक मदद और दूसरी सुविधाएं दी जाएंगी। इन डेटा सेंटरों से राज्य के करीब 74 सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों को भी सेवाएं मिलेंगी। इस परियोजना से मानेसर में तकनीकी उद्योगों को बढ़ावा मिलने, निवेश बढ़ने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हारट्रॉन) के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग ने बताया कि इस परियोजना का फायदा स्थानीय युवाओं को भी मिल सकता है। नियमों के अनुसार, इन उद्योगों में कम से कम 15 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने का प्रावधान है। सरकार पात्र कर्मचारियों के वेतन पर सालाना एक लाख रुपये तक की सब्सिडी भी देगी।