सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fine of Rs 1.39 crore was imposed on those who violated the rules.

Gurugram News: नियम तोड़ने वालों पर लगाया 1.39 करोड़ का जुर्माना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1.39 crore was imposed on those who violated the rules.
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने सात दिन में की कार्रवाई, सबसे ज्यादा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के हुए चालान
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर एक हफ्ते में 1.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस ने नौ से 15 फरवरी के बीच में 11,556 वाहन चालकों पर की है। इस दौरान सबसे ज्यादा चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के हुए।
पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के नियम तोड़ने वालों पर सख्ती कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1675, दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट न लगाने पर 750 और दूसरी सवारी पर 748, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 821, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर 1164, तेज गति में वाहन चलाने पर 49, वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 63, गलत लेन में वाहन चलाने पर 375 के साथ ही अन्य चालान किए गए। इस दौरान कैमरे से 522 चालान किए गए। इसमें नो एंट्री के 286, तेज गति के पांच, हेलमेट न लगाने पर 28, वाहन का पीयूसी न कराने पर 31, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 124 के साथ ही अन्य चालान किए गए। इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से 16 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 530 से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों को नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed