सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new borewell in the village will quench the people's thirst.

Gurugram News: गांव में नए बोरवेल से बुझेगी लोगों की प्यास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
A new borewell in the village will quench the people's thirst.
मानेसर और कांकरौला में कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास, सड़क निर्माण भी होगा
विज्ञापन

नंबर गेम - 3.60 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के गांव मानेसर और कांकरौला में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इन कार्यों का शिलान्यास नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने किया। इन परियोजनाओं पर लगभग 3.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत मानेसर गांव में एक बोरवेल भी लगाया जाएगा।

गांव मानेसर की एससी कॉलोनी में लंबे समय से लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत और बढ़ जाती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई बार ग्रामीणों ने इस समस्या को नगर निगम में भी उठाया था। अब इस समस्या के समाधान के लिए 10 लाख की लागत से बोरवेल लगाने का काम शुरू किया गया है। इस बोरवेल के बनने के बाद कॉलोनी के लोगों को साफ और पर्याप्त पीने का पानी आसानी से मिल सकेगा। इससे लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कांकरौला गांव में भी विकास कार्य की शुरुआत की गई। यहां 3.50 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक गलियों का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत लगभग छह किलोमीटर लंबी गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे गलियां मजबूत और साफ बनेंगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पहले गांव की गलियां बहुत खराब हालत में थी। बारिश के दिनों में पानी भर जाने और कीचड़ के कारण लोगों को चलने में काफी दिक्कत होती थी। अब नए निर्माण कार्य से गांव की सूरत बदलेगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।



---------------------------------------
सड़क का निर्माण जल्द, पांच हजार लोगों को मिलेगी राहत
न्यू गुरुगाम। सेक्टर-99 और 99ए से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का जल्द निर्माण किया जाएगा। इससे सेक्टर-99 और 99 ए में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण से सोसाइटियों, कॉलोनियों और गांवों में रहने वाले करीब पांच हजारों लोगों को राहत मिलेगी, जो अभी आने-जाने में समस्या का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेक्टर-99 और 99ए को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए कोई कानूनी और स्थायी मार्ग नहीं है। इसके कारण लोगों को नाले के ऊपर से आवाजाही करनी पड़ती है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है और रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी होती है। इस सड़क का निर्माण सालों से रुका हुआ था। इससे अभी तक निवासियों को जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। नगर निगम गुरुग्राम के एसडीओ विवेक ने बताया कि सड़क बनाने का मामला अभी उनके पास आया है। सड़क की डिमार्केशन के बाद उसके निर्माण की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। अभी उस रूट पर आने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed