फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for assaulting and killing his live in partner

छह साल पुरानी लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत: युवक ने डंडे, पाइप और बेलन से मारा; जांच में हुआ ये खुलासा

Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
सार

पालम विहार पुलिस ने लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में आकाश को गिरफ्तार किया। उसने मंगलवार को धर्म कॉलोनी में कहासुनी के बाद युवती को डंडे, पाइप और बेलन से पीटकर मार डाला था।

विज्ञापन
Accused arrested for assaulting and killing his live in partner
लिव-इन पार्टनर की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की पालम विहार थाना पुलिस ने अपनी लिव इन पार्टनर युवती की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंगलवार को धर्म कॉलोनी स्थित किराए के मकान में महिला की डंडे, पाइप और बेलन से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आकाश गुरुग्राम में बस चालक का काम करता है। वह वर्ष 2020 से मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कहासुनी के बाद उसने महिला पर हमला किया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि धर्म कॉलोनी में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को खून से लथपथ पाया। उसे एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने किराएदार आकाश को अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते देखा था। 

विज्ञापन

पुलिस जांच में हुआ यह खुलासा
आकाश ने महिला के सिर पर चोट मारी और मौके से भाग गया। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका आकाश की पत्नी नहीं थी। वे वर्ष 2020 से लिव-इन में रह रहे थे। मंगलवार को किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आकाश ने महिला पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया।

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी
थाना पालम विहार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को मंगलवार को ही धर्म कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आकाश 33 वर्ष का है और मूल रूप से बरेली, उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे, पाइप और बेलन को भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed