सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ADC takes a strict view of complaints on the 'Mhari Sadak' app; issues directives for time-bound resolution.

Gurugram News: म्हारी सड़क एप की शिकायतों पर एडीसी सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
ADC takes a strict view of complaints on the 'Mhari Sadak' app; issues directives for time-bound resolution.
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सड़क संबंधी कार्याें की जानकारी दी

गुरुग्राम। जिले में सड़क संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से एडीसी सोनू भट्ट ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में म्हारी सड़क एप पर प्राप्त शिकायतों, निस्तारण और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक के दौरान सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, गड्ढों की भराई, जलभराव और यातायात संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिक शिकायतों का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि म्हारी सड़क एप केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण संकेतक भी है। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान शीघ्र संभव है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित निगरानी की जाए। एडीसी विशेष रूप से ओवरड्यू शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों से जवाब तलब किया और जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लंबित शिकायत के लिए संभावित समाधान अवधि तय की जाए। साथ ही जिन मामलों में कार्य प्रगति पर है, उनकी अद्यतन स्थिति भी पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी मिलती रहे। बैठक में नगर निगम गुरुग्राम, नगर निगम मानेसर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड तथा एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों, उनके निस्तारण की प्रगति और लंबित मामलों के कारणों की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed