पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration is sleeping...illegal dumping of debris is happening at night.

Gurugram News: सो रहा प्रशासन...रात में हो रही अवैध मलबे की डंपिंग

Tue, 30 Jun 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Administration is sleeping...illegal dumping of debris is happening at night.
आरडब्ल्यूए की लिखित शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने नहीं ली सुध, खाली प्लॉट बने कचरा घर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-57 में अवैध रूप से लगातार खाली पड़ी जगहों और प्लॉट्स में मलबा डंप किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का आरोप है कि नगर निगम गुरुग्राम को औपचारिक शिकायत देने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खाली पड़े प्लॉट्स, सामुदायिक केंद्र के लिए प्रस्तावित जमीन, वॉटर टैंक और कॉमर्शियल सेंटरों के आसपास के क्षेत्रों को अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली ऑपरेटरों ने डंपिंग यार्ड में तब्दील कर दिया है।


रात के अंधेरे में इन खाली प्लॉटों में अवैध रूप से निर्माण सामग्री और मलबा गिराया जा रहा है। ये डंपिंग ग्राउंड अब कबाड़ इकट्ठा करने वालों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन



आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि निवासियों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले को मलबे की डंपिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा भी था और उसके वाहन का पंजीकरण नंबर प्रशासन को सौंपकर शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन प्रशासन ने अब तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------




इस गंभीर विषय पर 4 अप्रैल और फिर 19 जून को निगम कमिश्नर को लिखित रिमाइंडर भेजा गया। साथ ही एमसीजी के एडिशनल कमिश्नर को भी समस्या के बारे में अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए। - एसके मल्होत्रा, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष
निवासी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस तरीके की अवैध डंपिंग के चलते ये मुमकिन नहीं हो पा रहा है। रात में खाली जगहों पर कचरा फेंक दिया जा रहा हैं। -राजीव कोच्छर, निवासी


अवैध डंपिंग की वजह से पूरे सेक्टर का पर्यावरण खराब होता नजर आ रहा है। स्थानीय सेनेटरी इंस्पेक्टर और पुलिस प्रशासन को भी इसकी कॉपियां भेजी हैं लेकिन प्रशासनिक तंत्र सुस्त नजर आ रहा है। -विजेंद्रर मित्तल, निवासी

एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत और प्रदूषण नियंत्रण की बातें कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर-57 जैसे रिहायशी इलाके को कूड़े के ढेर में तब्दील होने के लिए छोड़ दिया गया है। - सुरेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed