{"_id":"6a43bc4300c5b0881c0678ce","slug":"tree-falls-on-school-bus-in-chembur-mumbai-student-dies-four-hospitalised-police-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से दबी स्कूल बस; हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत; चार घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से दबी स्कूल बस; हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत; चार घायल
Tue, 30 Jun 2026 06:23 PM IST
Devesh Tripathi
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:23 PM IST
सार
मुंबई के चेंबूर क्षेत्र में एक स्कूल बस पर अचानक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बस में सवार बच्चों को स्थानीय लोगों और बस कर्मचारियों ने बाहर निकाला, लेकिन एक 11 वर्षीय छात्र की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में कई अन्य बच्चे घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
मुंबई में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चेंबूर में एक पेड़ गिरने से स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें 18 बच्चे सवार थे। इस भीषण हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा मंगलवार की दोपहर में हुआ, जब तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक एक बड़ा पेड़ बस पर आ गिरा, जिससे बस का एक हिस्सा पूरी तरह दब गया। बस कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं कि पेड़ क्यों गिरा।
एक छात्र की मौत, चार बच्चे घायल
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस पर सवार 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बस में सवार 12 बच्चों को बस कंडक्टर और स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें से चार छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल छात्रों को आगे के इलाज के लिए जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार बच्चों की हालत स्थिर है; गंभीर रूप से घायल छात्र विहान श्रीवास्तव (11 वर्ष) को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया।"
उप महापौर बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
हादसे पर मुंबई के उप महापौर संजय घड़ी ने कहा, "कुछ घंटे पहले चेंबूर इलाके के रोड नंबर 11 पर एक पुराना पेड़ एक निजी स्कूल की बस पर गिर गया, जिससे दस लोग घायल हो गए। खबर है कि एक 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है, जबकि अन्य बच्चों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। यह एक बेहद दुखद घटना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।"