Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ketan Agarwal Case: Ketan's 'Gait Analysis' to Reveal the Truth Behind His Death! Ketan-Siya Case | Lohagad Fo
{"_id":"6a43b8f8ec396ce0f10ca55d","slug":"ketan-agarwal-case-ketan-s-gait-analysis-to-reveal-the-truth-behind-his-death-ketan-siya-case-lohagad-fo-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ketan Agarwal Case: चेतन का 'गेट एनालिसिस' खोलेगा मौत का सच! Ketan Siya Case | Lohgad Fort","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ketan Agarwal Case: चेतन का 'गेट एनालिसिस' खोलेगा मौत का सच! Ketan Siya Case | Lohgad Fort
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Tue, 30 Jun 2026 06:09 PM IST
Link Copied
केतन अग्रवाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस अब सबूतों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस चेतन चौधरी को एक बार फिर लोहागढ़ किले लेकर जाएगी, जहां कथित हत्या की घटना का क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा। इससे पहले 28 जून को पुलिस सिया गोयल को भी घटनास्थल पर ले गई थी, जहां डमी की मदद से पूरी घटना को दोबारा दोहराकर जांच की गई थी।
जांच एजेंसियां अब चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस भी कराएंगी। इस तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश होगी कि घटना वाले दिन चेतन किन-किन स्थानों पर गया था और उसकी गतिविधियां क्या थीं। इसके अलावा पुलिस उस पैंट को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है, जिसे चेतन ने कथित तौर पर हत्या वाले दिन पहना था। पुलिस का मानना है कि यह कपड़ा फॉरेंसिक जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है। चेतन को फिलहाल लोनावाला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जहां से उसे जांच के लिए लोहागढ़ किले ले जाया जाएगा।
इस बीच महाराष्ट्र की वडगांव मावल कोर्ट ने सोमवार को सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी अधूरी है और दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। अदालत ने पुलिस की दलीलों को स्वीकार करते हुए दोनों की रिमांड बढ़ा दी।
जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस का दावा है कि सिया गोयल ने मुंबई एयरपोर्ट जाते समय केतन अग्रवाल का पासपोर्ट चोरी कर लिया था। आरोप है कि बाद में उसने पासपोर्ट फाड़कर जला दिया, ताकि शादी से पहले प्रस्तावित बाली ट्रिप रद्द हो जाए। पुलिस के मुताबिक, सिया विदेश यात्रा पर केतन के साथ नहीं जाना चाहती थी। इस मामले में कार चालक ने भी बयान दिया है कि रास्ते में एक फूड मॉल पर रुकने के दौरान सिया अकेले कार के पास गई थी और वहां से कुछ सामान लेकर लौटी थी। पुलिस इस बयान को भी जांच का अहम हिस्सा मान रही है।
गौरतलब है कि 18 जून को 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले की करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने दावा किया कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन को धक्का देकर खाई में गिराया था। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे केतन को अपने रिश्ते में बाधा मानते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले छह महीनों में दोनों के बीच 2,000 से अधिक फोन कॉल हुईं, जिनमें करीब 238 घंटे तक बातचीत हुई। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं बातचीत के दौरान कथित हत्या की साजिश तैयार की गई थी।
पुलिस का यह भी दावा है कि मुख्य घटना से कुछ दिन पहले सिया ने कथित तौर पर केतन को लोहागढ़ किले पर ही खाई में धक्का देने की कोशिश की थी। हालांकि उस समय केतन झाड़ियों का सहारा लेकर बच गया था। पुलिस के अनुसार, सिया ने उस घटना को सांप दिखने के कारण बचाने की कोशिश बताकर टाल दिया था। अब पुलिस तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।