{"_id":"6a43bcff690b0d70430d106c","slug":"cm-and-governor-hold-meeting-flood-situation-in-arunachal-emphasize-intensifying-relief-and-rescue-operations-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood: अरुणाचल में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की बैठक, राहत एवं बचाव कार्य तेज करने पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Flood: अरुणाचल में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की बैठक, राहत एवं बचाव कार्य तेज करने पर जोर
Tue, 30 Jun 2026 06:26 PM IST
Asmita Tripathi
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
Published by: Asmita Tripathi
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:26 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में जारी बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से उत्पन्न हालात और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Pema Khandu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में जारी बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से उत्पन्न हालात और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी। बैठक में राज्य के विकास कार्यक्रमों और सामाजिक-आर्थिक प्रगति से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, राहत सामग्री पहुंचाने और आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए विभिन्न विभाग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।
राज्यपाल ने बाढ़ से जनजीवन, आजीविका और बुनियादी ढांचे पर पड़े प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा जैसी चुनौती से निपटने के लिए पूरे राज्य को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, जिला प्रशासन, सामुदायिक संगठनों और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। राज्यपाल ने राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में जुटे राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने हाल में राजभवन में हुई विभिन्न समीक्षा बैठकों का भी उल्लेख किया। उन्होंने राज्य के वित्तीय लेखा परीक्षण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, ईटानगर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों तथा नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हाल में हुई अव्यवस्था की घटना पर भी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक सुधार, आधारभूत ढांचे के विकास और जनसेवाओं को बेहतर बनाने
विज्ञापन
के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई कि मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी निर्धारित समय पर आगे बढ़ाया जाएगा।