{"_id":"6a772e4115c857055801bb62","slug":"battle-on-the-tennis-court-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97172-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टेनिस कोर्ट पर छिड़ी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टेनिस कोर्ट पर छिड़ी जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम
नंबर गेम - 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-55 स्थित ऑर्चिड इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में जगह बनाई। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कम उम्र के खिलाड़ियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन कुछ मुकाबले ही खेले गए हैं। इन मुकाबलों के परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। शेष मुकाबले रविवार को आयोजित किए जाएंगे। रविवार को ही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले भी खेले जाएंगे और सभी वर्गों के मुकाबलों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। -प्रशांत यादव, कोच