{"_id":"69e78c80e1391daf030df8c0","slug":"broken-roads-and-dust-rising-from-construction-activities-are-troubling-people-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85592-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टूटी सड़कों और निर्माण गतिविधियों से उड़ रही धूल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टूटी सड़कों और निर्माण गतिविधियों से उड़ रही धूल, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-79 में निर्माण गतिविधियों के कारण उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण की मांग को लेकर मैपस्को माउंटविले के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने उपायुक्त और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाने की मांग की है। धीरेंद्र ने बताया कि सेक्टर 79 में टूटी सड़कों और निर्माण कार्यों के कारण उड़ने वाली धूल से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ट्रक निर्माण सामग्री बाहर गिराते हुए जाते हैं। उनका आरोप है कि मानेसर नगर निगम ने पिछले दो महीने से यहां सफाई भी नहीं की है।
उन्होंने बताया कि अकेले मैपस्को सोसाइटी में फेफड़े के कैंसर के 15 मरीज रह रहे हैं। पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव ने इलाके का निरीक्षण किया था। उन्होंने आरएमसी प्लांट और बिल्डरों की गतिविधियों को लेकर नोटिस जारी किया था और 48 घंटों के भीतर अवैध गतिविधियों को बंद करने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके निर्माण गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई जा रही।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X