सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car collides with truck parked on Jaipur Highway, three dead

Gurugram News: जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराई गाड़ी, तीन लोगों की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck parked on Jaipur Highway, three dead
विज्ञापन
रात दो बचे हुआ हादसा, तीनों ट्रक लेकर भिवाड़ी से दिल्ली के लिए गाड़ी लेकर जा रहे, प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 2 बजे खड़े ट्रक में पीछे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास हुआ। मृत चालक के भाई दुर्गा प्रसाद की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतकों यूपी के जौनपुर के पटहना गांव निवासी शंकर बिंद, बलिया के जिगनी गांव निवासी सुनील कुमार गौण व रामराज प्रसाद शामिल हैं। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करते हैं व उनके भाई शंकर बिंद भी चालक थे। वे दोनों भाई 30 अप्रैल की रात को भिवाड़ी से दिल्ली के लिए गाड़ी लेकर जा रहे थे। आगे शंकर की गाड़ी चल रही थी जबकि पीछे वह गाड़ी लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब 2 बजे जब गाड़ियां आईएमटी मानेसर में फ्लाईओवर के पास पहुंची तो एनएच-48 पर जयपुर से दिल्ली रोड पर ट्रक खड़ा था। शंकर की गाड़ी के आगे चल रही गाड़ी ने अचानक लेन बदल ली और उसकी गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। ट्रक में न इंडिकेटर जलाए गए थे और न कोई साइन-रिफलेक्टर लगा था। इसकी वजह से यह हादसा हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही मानेसर थाने की पुलिस व ईआरवी माैके पर पहुंची और तीनों घायलों का एंबुलेंस से सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
----

तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है कि ट्रक को हाईवे की लेन पर क्यों खड़ा किया गया था। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विकास, एएसआई व जांच अधिकारी, मानेसर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed