सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress and Akali dal Allege CM bhagwant Mann Intoxicated in Assembly Demand Alcohol Test Speaker Refuses

Punjab: विधानसभा में क्यों उठी अल्कोहल टेस्ट की मांग? कांग्रेस-अकाली ने लगाए आरोप; स्पीकर ने कर दिया इनकार

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 01 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। 

Congress and Akali dal Allege CM bhagwant Mann Intoxicated in Assembly Demand Alcohol Test Speaker Refuses
पंजाब सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार ने मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने पंजाब में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया। इसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों शामिल हैं। मान ने कहा कि यह मजदूर दिवस पर उनके लिए तोहफा है। 2013 से दो सरकारें चली गई है, लेकिन मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इसके साथ ही आप सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया।

Trending Videos

विपक्ष की मांग, हो अल्कोहल टेस्ट
वहीं इस विशेष सत्र के दौरान एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया, जब विपक्षी दलों कांग्रेस और अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा के बाहर विपक्ष ने "शराबी मुख्यमंत्री मुर्दाबाद" के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि एक स्टेड हेड पर इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं। एल्कोमीटर मंगवाकर सभी सदस्यों का टेस्ट करवाया जाना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकर ने किया इनकार
स्पीकर ने कहा कि किसी भी सदस्य के खिलाफ ऐसी कोई बात स्वीकार नहीं की जाए। जो सदस्य ऐसा करेगा, उसे नेम करना पड़ेगा। कांग्रेस विधायकों ने इस बीच नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
 

कांग्रेस मजदूरों की विरोधी
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस का मजदूरों के साथ पहले से ही विरोध रहा है। यह कोई न कोई बहाना बनाकर वॉकआउट कर जाते हैं। मान ने कहा कि मजदूर के बारे बड़ा कुछ लिखा गया है। काफी बार सदन में भी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। अगर मजदूरों के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दी जाए तो बदलाव आ सकता है।

जेईई मेन्स में जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, मैं उनसे मिला था। इन बच्चों को साल पहले जेईई के बारे में पता तक नहीं था, लेकिन अब उनका आत्मविश्वास देखने वाला था। सभी ने ही कहा कि उनके पिता मजदूर हैं। जब ये बच्चे पढ़ेंगे, तब इनके घरों की तस्वीर बदलेगी। 

पंजाब भाजपा अलग से सत्र चला रही
भाजपा शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के सामांतर अपना अलग सत्र जनता दी विधानसभा चला रही है। सत्र चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-37 में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सत्र में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ माैजूद हैं।  

भाजपा का दावा-कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों का हुआ अपमान
पंजाब भाजपा के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दावा किया कि शुक्रवार को पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्य सचिव को भी नहीं बख्शा गया। जाखड़ ने कहा कि अगर सरकार मदहोश अवस्था में विधानसभा में आती है, तो यह विधानसभा का अपमान है। डोप टेस्ट दूर की बात है, लेकिन मेरा मानना है कि सत्तापक्ष के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट करवाएं या न करवाएं, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाएं या न करवाएं, लेकिन पंजाब विधानसभा के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट जरूर होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed