{"_id":"6a7c714d3056701464028796","slug":"clear-encroachment-on-corporation-land-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97601-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगम की जमीन पर कब्जा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगम की जमीन पर कब्जा साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपी की अवैध प्लास्टिक फैक्टरी ध्वस्त
नंबर गेम -200 वर्ग गज भूमि पर किए गए निर्माण धवस्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को एक अन्य आरोपी की अवैध प्लास्टिक फैक्टरी पर बुलडोजर एक्शन हुआ। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक फैक्टरी को चिन्हित कर ध्वस्त कराया।
अपराध शाखा मानेसर की टीम द्वारा सेक्टर-9 में नगर निगम की लगभग 200 वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई प्लास्टिक फैक्टरी को चिन्हित किया गया। आरोपी प्रताप नगर निवासी विनय बाजवा द्वारा उक्त फैक्टरी में अवैध रूप से पॉलिथीन बेचने का कार्य किया जा रहा था। आरोपी पूर्व में भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है। ये अपराध करने वाली गैंग को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाता रहा है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि अपराधियों, अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और अपराध को आर्थिक सहायता प्रदान करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर एवं कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। अवैध कब्जों एवं आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपयोग की जा रही संपत्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।