{"_id":"6a7c73eff7c1e47de10ce775","slug":"video-emphasis-on-groundwater-recharge-to-prevent-waterlogging-along-with-developing-green-belts-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रीन बेल्ट विकसित करने के साथ जलभराव रोकने के लिए भूजल रिचार्ज पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन बेल्ट विकसित करने के साथ जलभराव रोकने के लिए भूजल रिचार्ज पर जोर
गुरुग्राम। शहर में बारिश के पानी की निकासी बेहतर करने और भूजल रिचार्ज बढ़ाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सात प्रमुख सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों के किनारे ग्रीन एरिया विकसित और अपग्रेड करेगा। इन ग्रीन बेल्ट को इस तरह तैयार किया जाएगा कि बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के बजाय प्राकृतिक रूप से जमीन में समा सके।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि सेक्टर 47/49, 47/50, 43/53, 43/52ए, 44/52, 45/52 और 46/51 के बीच सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों के किनारे ग्रीन एरिया विकसित किए जाएंगे। जीएमडीए ने इन सड़कों के किनारे मौजूद कई ग्रीन बेल्ट की सफाई और तैयारी का काम शुरू कर दिया है। बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव कम करने में मदद मिलेगी। ग्रीन बेल्ट में जमा पानी धीरे-धीरे जमीन में रिसकर भूजल स्तर को रिचार्ज करने में भी सहायक होगा। जीएमडीए के अनुसार, विकसित किए जाने वाले ग्रीन एरिया आसपास के शहरी क्षेत्रों के लिए ‘ग्रीन लंग्स’ की तरह काम करेंगे। लैंडस्केपिंग और नियमित रखरखाव के बाद इन क्षेत्रों से शहर के ग्रीन कवर में वृद्धि होगी और सड़क कॉरिडोर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।