{"_id":"6a7c24988da31cfda10ed908","slug":"video-video-bcaca-ma-jamamathara-ka-bhavana-vakasata-karana-ka-kall-pashacama-vathayalya-ma-gathata-hae-kalb-oura-hausa-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने को कल्ली पश्चिम विद्यालय में गठित हुए क्लब और हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने को कल्ली पश्चिम विद्यालय में गठित हुए क्लब और हाउस
लखनऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए नई पहल की गई है। विद्यालय की ओर से विभिन्न क्लबों का गठन किया गया है, जिनमें बच्चों को ही प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चार हाउस भी गठित किए गए हैं और इनकी जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी गई है। विद्यालय में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से लेकर उनकी देखरेख तक का कार्य बच्चे स्वयं करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। बच्चों की सभी गतिविधियों पर अध्यापक नजर रखेंगे, जबकि प्रधानाध्यापक पूरे कार्यक्रम और गतिविधियों की निगरानी करेंगे। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि जिम्मेदारियां मिलने से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।