फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The government is offering only assurances, not orders.

Gurugram News: आदेश नहीं, सिर्फ आश्वासन दे रही सरकार

Wed, 12 Aug 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The government is offering only assurances, not orders.
सातवें दिन जारी हड़ताल में बोले- सफाई व अग्निशमन कर्मचारी
विज्ञापन

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, नागरिक सेवाएं हो रही प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी सरकार पर 13 मई को हुए समझौते की मांगों को लागू न करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, हड़ताल के कारण विभिन्न नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर यह राज्यव्यापी हड़ताल हो रही है। राज्य प्रधान बसंत कुमार ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 13 मई को हुए समझौते को लागू न करके कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। इस समझौते में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम में इकाई प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान की संयुक्त अध्यक्षता में हड़ताल हुई। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है और कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें
13 मई के समझौते में कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था। इसमें सफाई, सीवर और फायर विभाग के कर्मचारी शामिल थे। ठेका प्रथा समाप्त करने और ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने की मांग भी थी। उन्हें 15200 रुपये न्यूनतम वेतन और श्रम कानूनों के लाभ देने पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों सहित छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग भी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल स्थाल पर फहराएंगे झंडा
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने 15 अगस्त को हड़ताल स्थल पर झंडा फहराने का फैसला किया है। 17 अगस्त से कर्मचारी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 20 अगस्त से गांव, बस्ती और शहरों में पर्चे बांटकर जनता से समर्थन मांगा जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि 15 अगस्त तक मांगें लागू न होने पर हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। इस दौरान सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव महेश कुमार और सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed