फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife and her lover sentenced to life imprisonment for murdering husband

देवर के प्यार में पति का कत्ल: तीन साल की शादी में दो साल आशिकी, दो बार बनी मां, अब प्रेमी संग हुई उम्र कैद

Wed, 12 Aug 2026 06:59 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: Akash Dubey Updated Wed, 12 Aug 2026 06:59 PM IST
सार

सितंबर 2023 में अहर गांव में रिंकू की पत्नी रुकसाना और चचेरे देवर साहिल ने अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या की थी। अदालत ने दोनों को उम्र कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Wife and her lover sentenced to life imprisonment for murdering husband
पति की हत्या मामले में प्रेमी जोड़े को उम्रकैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के अहर गांव में सितंबर 2023 में रिंकू की हत्या हुई थी। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी रुकसाना और प्रेमी और चचेरे देवर साहिल ने उसे मारा था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन

सितंबर 2023 में पानीपत के अहर गांव में महिला ने अपने देवर प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोषी मृतक का चचेरा भाई है। वारदात को घर के आंगन में अंजाम दिया गया था। वारदात को अंजाम देकर चचेरा भाई फरार हो गया था। परिजनों ने महिला को घर से भागने नहीं दिया था और मतलौडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था। एफएसएल ने मौके से नमूने जुटाए थे। इसके बाद पुलिस ने चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अहर गांव निवासी सुनील ने बयान में बताया था कि उसके छोटे भाई रिंकू की शादी तीन साल पहले रुकसाना से हुई थी। रुकसाना दो बच्चों की मां है। रुकसाना का दो साल से उसके चचेरे भाई साहिल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी रिंकू का इस बात पर साहिल के साथ विवाद हुआ था। ये विवाद पुलिस तक पहुंचा था। रिंकू अपनी पत्नी रुकसाना व साहिल को समझाता था और दोनों को एक दूसरे से दूर रहने को कहता था। ये बात रुकसाना व साहिल को गवारा नहीं थी।

विज्ञापन

पत्नी ने हाथ पकड़े और प्रेमी ने किए वार
साहिल अपने चचेरे भाई रिंकू को जान से मारने की धमकी दे रहा था लेकिन रिंकू ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था। रुकसाना व साहिल ने रात के समय रिंकू की हत्या की प्लानिंग की थी। साहिल रात 12 बजे रिंकू के घर में घुसा और सोते हुए रिंकू पर हमला कर दिया था। रिंकू ने बचने का प्रयास किया था। दोनों में काफी देर तक संघर्ष हुआ था। रुकसाना ने पीछे से रिंकू के हाथ पकड़ लिए थे और साहिल ने उसके पेट व छाती में चाकू घोंप दिया था।

10 बार रिंकू के शरीर पर किए वार
एक के बाद एक कर 10 बार रिंकू के पेट में वार किए गए थे। रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वो पहुंचे तो साहिल वहां से फरार हो गया था। रुकसाना को उन्होंने भागने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया था। पुलिस ने यहीं से रुकसाना को हिरासत में ले लिया था। बाद में सााहिल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed