{"_id":"6a7b94d393873aedba0311be","slug":"on-shivratri-shiva-temples-resounded-with-chants-of-har-har-mahadev-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162213-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तड़के से जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तड़के से जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सावन मास की शिवरात्रि पर मंगलवार को शहर व जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में आस्था का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं और कावड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। हर-हर महादेव, जय शिव शंभू और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा पानीपत भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
विशेष रूप से पवित्र नदियों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ लाइन में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों भादौड़ गांव स्थित प्रगटेश्वर महादेव मंदिर, ऐतिहासिक प्राचीन देवी मंदिर, दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर और मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर समेत शिवालयों में तड़के मंगला आरती के साथ ही पूजन प्रक्रिया शुरू की। भक्तों ने दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और फल अर्पित कर महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी भगवत शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि का दिन भगवान आशुतोष की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके चलते भोर से लेकर दोपहर तक दर्शन का क्रम निर्बाध जारी रहा।
विज्ञापन
बॉक्स
श्री सनातन धर्म मंदिर में हुआ विशेष शृंगार व महाआरती
मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रावण शिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित बृजेश्वर शास्त्री के सानिध्य में प्रातःकाल भगवान शिव का भव्य विशेष श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत दूध, जल, बेलपत्र और धतूरे से महाअभिषेक व आरती कराई। पंडित शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास में शिव पूजन और जलाभिषेक करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
बॉक्स
सुगम दर्शन के लिए किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंध समितियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, पंक्तिबद्ध प्रवेश, शुद्ध पेयजल और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि किसी को असुविधा न हो।