फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admissions open at Government Girls' College; 240 seats available for BA and B.Com.

Panipat News: राजकीय कन्या महाविद्यालय में दाखिला शुरू, बीए और बीकॉम की 240 सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Admissions open at Government Girls' College; 240 seats available for BA and B.Com.
पानीपत। जिला स्तर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले होंगे। दोनों कोर्स में 240 सीट होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ डायट के पहले तल पर कॉलेज शुरू किया है। महाविद्यालय भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां से संबद्ध है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि कॉलेज में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) की 160 और बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) की 80 सीटें उपलब्ध हैं। बीए में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के केंद्रीकृत प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जारी हैं। दाखिला प्रक्रिया 10 अगस्त से प्रारंभ की है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि बेटियों की शिक्षा में किया गया निवेश समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। घर के नजदीक महाविद्यालय खुलने से विशेष रूप से उन छात्राओं को सहूलियत होगी, जो दूरी या आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। उपायुक्त ने अभिभावकों से अपनी बेटियों की उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed