फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal bulldozer razes encroachments in Manesar.

Gurugram News: मानेसर में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

Wed, 12 Aug 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Municipal bulldozer razes encroachments in Manesar.
मानेसर। नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अवैध मंडियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और सरकारी जमीन पर लगी दुकानों और खोखों को हटाया। इस दौरान 50 से ज्यादा अस्थायी और स्थायी ढांचों को तोड़ा गया। यह कार्रवाई नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार के निर्देश पर की गई। एसडीओ शशिकांत, विकास शर्मा, जेई जयबीर, देवेंद्र, मंदीप, धीरज और प्रवर्तन टीम के कर्मचारियों ने कार्रवाई की। दुकानदारों और मंडी संचालकों को पहले ही इन ढांचों को हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इन्हें खुद नहीं हटाया। इसके बाद बुधवार को नगर निगम की टीम पुलिस की मदद से मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान खेड़की दौला थाना पुलिस भी मौजूद रही और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed