फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP also begins demolition drive.

Gurugram News: एचएसवीपी ने भी शुरू की तोड़फोड़

Wed, 12 Aug 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
HSVP also begins demolition drive.
गुरुग्राम। जीएमडीए और नगर निगम के बाद बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को एचएसवीपी की विभिन्न टीमों ने सेक्टर-14 और सेक्टर-पांच समेत सेक्टर-49 व सेक्टर-39 एरिया में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। सेक्टर-14 में घरों के बाहर किए गए अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाया गया। यह कार्रवाई एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी नंबर-1 राकेश सैनी के निर्देश पर की गई। एनफोर्समेंट टीम नंबर-एक के ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ परमिंदर ने बताया कि सेक्टर के कई निवासियों ने ग्रीन बेल्ट और खाली सरकारी भूमि पर पौधे लगाकर, ग्रिल, चबूतरे और अन्य निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था। कुछ लोगों ने सड़क से लगी खाली सरकारी भूमि को भी अपने घरों के आंगन का हिस्सा बना लिया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एन्फोर्समेंट टीम ने अतिक्रमण हटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed