फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RLV Academy defeated Nishchay Academy by six runs.

Gurugram News: आरएलवी अकादमी ने निश्चय अकादमी को छह रन से हराया

Wed, 12 Aug 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
RLV Academy defeated Nishchay Academy by six runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। निर्वाणा स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर बुधवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में आरएलवी क्रिकेट अकादमी ने निश्चय क्रिकेट अकादमी को छह रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएलवी अकादमी ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 222 रन बनाए। हार्दिक ने 66 रन की शानदार पारी खेली। ईशान झा ने 46 और अंश साहू ने 44 रन का योगदान दिया। निश्चय अकादमी की ओर से मयंक शर्मा ने तीन विकेट लिए। शांतनु उपाध्याय और अमृत यादव ने भी तीन-तीन विकेट चटकाए।

223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निश्चय अकादमी की टीम 38.3 ओवर में 216 रन पर सिमट गई। अथर्व यादव और रयान ने 48-48 रन बनाए, जबकि मयंक ने 40 रन की पारी खेली। आरएलवी अकादमी की ओर से अंश साहू ने तीन विकेट लिए। दिव्य भारद्वाज और गौरव लोहिया ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। निश्चय अकादमी जीत के करीब पहुंचने के बाद छह रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed