फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parents sensitized under the 'MET' initiative by AIIMS and CBSE.

Gurugram News: ऐम्स और सीबीएसई की पहल मेट के तहत अभिभावकों को किया जागरूक

Wed, 12 Aug 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Parents sensitized under the 'MET' initiative by AIIMS and CBSE.
- बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझने और बेहतर संवाद पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के एक निजी स्कूल में ऐम्स और सीबीएसई की पहल मेट (माइंड एक्टिवेशन थ्रू एजुकेशन) के तहत अभिभावक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों और किशोरों के भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ अभिभावकों और शिक्षकों को उनकी भावनाओं व व्यवहार को समझने के लिए जागरूक करना था।

कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए आयोजित सत्र में इस उम्र में होने वाले शारीरिक और भावनात्मक बदलावों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझने और उनके साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के तरीके बताए। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलिमा कामराह ने कहा कि बच्चों के विकास में माता-पिता की भूमिका केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। बच्चों में यह भरोसा होना चाहिए कि वे बिना किसी डर के अपनी हर बात माता-पिता से साझा कर सकते हैं। सत्र में ऐम्स मेट टीम से प्रोफेसर डॉ. नंद कुमार, डॉ. दीपिका दहिमा और कार्यक्रम रणनीतिकार प्रियंका टंडन ने अभिभावकों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed