- युवा संसद, स्टार्टअप प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में युवाओं को रोजगार के साथ इनोवेशन और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने युवा संसद, इनोवेशन व स्टार्टअप प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभा दिखाई। इनोवेशन व स्टार्टअप प्रदर्शनी में दीपांशु, लोकेश और रितेश ने पहला, अमन ने दूसरा तथा योगेश, अंकुर, विश्वनाथ और हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। युवा संसद में रिंकू प्रथम, मुकदश द्वितीय और आलोक तृतीय रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति में अनुज ने पहला, शिवानी ने दूसरा और रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्थान के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। बदलती जरूरतों के अनुसार नए कौशल विकसित करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने नए विचारों और मॉडलों का प्रदर्शन किया। उन्हें इन विचारों को व्यावहारिक रूप देने और भविष्य में स्वरोजगार व स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद