फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MCG Academy won thanks to Shreyansh's century (102 runs).

Gurugram News: श्रेयांश की 102 रन की शतकीय पारी से एमसीजी अकादमी जीती

Wed, 12 Aug 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
MCG Academy won thanks to Shreyansh's century (102 runs).
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। कादरपुर स्थित लाइवस्पोर्ट्स एरिना के मैदान पर बुधवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में एमसीजी क्रिकेट अकादमी ने एसएस क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर एमसीजी अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसएस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 234 रन बनाए। अंकुर ने 91, अभय शर्मा ने 63 और गौरव ने नाबाद 28 रन बनाए। एमसीजी की ओर से आदित्य ने तीन और हनी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीजी अकादमी ने 29 ओवर में नौ विकेट खोकर 237 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। श्रेयांश ने शानदार 102 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि दिव्यांश ने नाबाद 91 रन बनाए। एसएस क्रिकेट क्लब की ओर से मनीष ने दो और जयवर्धन ने एक विकेट लिया। शानदार शतक लगाने वाले श्रेयांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed