फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People troubled by the supply of contaminated water

Gurugram News: गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान लोग

Wed, 12 Aug 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
People troubled by the supply of contaminated water
बादशाहपुर। सेक्टर-40 में पिछले 15 दिन से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही। स्थानीय निवासी अभिमन्यू ने बताया कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं है, बल्कि पिछले लगभग तीन हफ्तों से गंदा पानी आ रहा है। पानी पीने तो क्या, घरेलू कामकाज के इस्तेमाल के लायक भी नहीं है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है। वहीं, पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर आरके ने जीएमडीए से इस समस्या का समाधान करने के लिए अपील की है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद सप्लाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। पैसे देकर पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। लोगों को डर है कि अगर जल्द ही पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र में जलजनित बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइनों और लीकेज की तुरंत जांच की जाए ताकि साफ पानी की आपूर्ति हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed