फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police will remain deployed 24/7 for women's safety with 7 state-of-the-art vehicles.

Gurugram News: 7 अत्याधुनिक वाहन के साथ गुरुग्राम पुलिस 24 घंटे रहेंगी महिला सुरक्षा के लिए तैनात

Wed, 12 Aug 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Police will remain deployed 24/7 for women's safety with 7 state-of-the-art vehicles.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में तेजी से बढ़ती आबादी एवं शहरी विस्तार को देखते हुए महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस की मोबिलिटी, विजिबिलिटी व त्वरित रिस्पॉन्स क्षमता को मजबूत करना जरूरी है। महिला सुरक्षा एवं पुलिस की ऑन-ग्राउंड मौजूदगी को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुग्राम पुलिस को डीएलएफ फाउंडेशन की ओर से सीएसआर के तहत 7 महिंद्रा स्कॉर्पियों गाड़ियां दी गई हैं।

बुधवार को पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, डीएलएफ फाउंडेशन की सीईओ गायत्री पॉल व विनीत कंवर द्वारा इन वाहनों को पुलिस आयुक्त कार्यालय से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये वाहन गुरुग्राम में महिला सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता, प्रभावी गश्त एवं सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन वाहनों का उपयोग गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिसिंग एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्यों में किया जाएगा।
विज्ञापन


इन वाहनों को रिहायशी क्षेत्रों, बाजारों एवं व्यावसायिक केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक परिवहन मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed