{"_id":"6a7c78c7a52eb160d103d6b7","slug":"the-road-from-hero-honda-chowk-to-umang-bhardwaj-chowk-will-be-elevated-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97603-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड होगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की मंजूरी के बाद जीएमडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, एनएचएआई करेगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क अब एलिवेटेड बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार की सहमति मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की बोर्ड बैठक में परियोजना को रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) निर्माण कार्य शुरू करेगा।
हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई की है, जबकि परियोजना का खर्च जीएमडीए को वहन करना है। परियोजना के स्वरूप में कई बार बदलाव होने के कारण इसका निर्माण करीब पांच साल से लंबित है। पहले सामान्य सड़क के तौर पर निर्माण की योजना थी, लेकिन यातायात दबाव और जरूरतों को देखते हुए इसे एलिवेटेड बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई।
एनएचएआई की ओर से परियोजना का अनुमानित खर्च जीएमडीए को सौंपे जाने के बाद प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा था। अब सरकार के एलिवेटेड सड़क निर्माण पर सहमत होने के बाद इसे जीएमडीए बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद संशोधित बजट के अनुसार, परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। परियोजना के एलिवेटेड हिस्से के निर्माण पर करीब 182 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अन्य निर्माण कार्यों और संबंधित खर्चों को जोड़ने पर परियोजना की कुल लागत 400 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच सकती है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि परियोजना को लेकर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
बता दें कि हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज तक करीब 2.4 किलोमीटर इस सड़क के एलिवेटेड होने से सेक्टर 37 औद्योगिक एरिया के लोगों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर सेक्टर दस आवासीय एरिया के अलावा सेक्टर-34, कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र है। एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली हीरो होंडा से बसई रोड पर बसई गांव और रेलवे लाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा चुका है। बीच में उमंग भारद्वाज चौक पर अभी फ्लाईओवर नहीं बना है। इसके साथ ही मेट्रो का कॉरिडोर बन रहा है।