{"_id":"69f4a958cdcac215ba0a2896","slug":"construction-of-the-first-model-road-begins-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86628-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में पहली मॉडल रोड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में पहली मॉडल रोड का निर्माण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
3.66 करोड़ की लागत से बनेगी 6 महीने में होगा निर्माण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के पहले मॉडल रोड का निर्माण शुक्रवार को शुरू हो गया। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने वॉर्ड-19 में जयसिंह चौक से स्वास्तिक स्टोर तक लगभग एक किमी लंबी इस परियोजना का शिलान्यास किया। इस पर करीब 3.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मौके पर मेयर ने कहा कि नगर निगम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है। यह मानेसर का पहला मॉडल रोड होगा, जो क्षेत्र को आधुनिक और बेहतर बनाएगा। इस कार्यक्रम में पार्षद रवि यादव, नगर निगम के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर नगर निगम के एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक सहित अन्य कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ये होंगी खासियत
इस मॉडल रोड में दोनों तरफ नाले और फुटपाथ बनाए जाएंगे ताकि बारिश के पानी की निकासी सही तरीके से हो सके और लोगों को चलने में सुविधा मिले। सड़क के बीच में कोई कट नहीं होगा जिससे यातायात सुचारू रहेगा। इसके अलावा, पूरे मार्ग पर ग्रीनरी विकसित की जाएगी और सुंदर फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी ताकि लोग आराम कर सकें। सुरक्षा के लिए पूरे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
Trending Videos