{"_id":"6a426e0fbfa3b64a1f066241","slug":"debris-falls-on-innocent-person-in-society-injured-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92992-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटी में मासूम पर गिरा मलबा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटी में मासूम पर गिरा मलबा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीटीपी एमस्टोरिया सोसाइटी में दूसरी मंजिल के छज्जे का प्लास्टर गिर गया, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया सोसाइटी के ए-ब्लाॅक में एक फ्लैट के छज्जे का प्लास्टर अचानक गिरने से बच्चा घायल हो गया है। खेलते समय अचानक छज्जे का मलबा गिरने से बच्चे के सिर पर चोट लग गई। इस घटना के बाद निवासियों में बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई है।
चोट लगने के बाद बच्चे को पास के अस्पताल में ले जाया गया और अभी उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। लोगों के अनुसार, दूसरे फ्लोर के फ्लैट का छज्जा अचानक गिर गया है। इससे ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर ए-31 में रहने वाले विकास चौधरी के सात साल के बेटे निकुंज के ऊपर मलबा गिर गया। उस समय बच्चा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर खेल रहा था।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस सोसाइटी में कुछ दिन पहले भी ब्लॉक डी में छज्जा गिर गया था। उन्होंने बताया कि लगातार इन हादसों के बाद वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहें है। वहीं, निवासियों ने आरोप लगाया कि इमारतों के निर्माण में अच्छी गुणवत्ता वाले समान का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिसके कारण लगातार ऐसे हादसे मामला सामने आ रहा है। वहीं, इस बारे में निवासियों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में प्लास्टर गिरने से प्रबंधक की गई जान
6 जून 2026 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी में 19वें फ्लोर से प्लास्टर गिरने से बाइक सवार निजी कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक विकास चावला (46) की मौत हो गई। वह बाइक से बाजार जा रहे थे। प्लास्ट उनके ऊपर गिरा जिससे बाइक असंतुलित होकर दिवार और ग्रिल में टकरा गई थी।
फरीदाबाद की सोसाइटी में बच गई जान
सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के टावर-19 की 20वीं मंजिल से शनिवार शाम को अचानक प्लास्टर नीचे गिर गया। प्लास्टर एक पिज्जा डिलीवरी कर्मी से महज कुछ कदम की दूरी पर गिरा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- --
बिल्डर मेंटेनेंस के नाम पर ले रहा पैसा
सोसाइटी में आए दिन कोई न कोई प्लास्टर या छज्जा गिरने का मामला सामने आ रहा है। इससे लोगों में बड़ा हादसे का डर बना रहता है। अभी तीन दिन पहले डी ब्लॉक में भी छज्जा गिरा था और सोमवार को ए ब्लॉक में गिर गया। -रामबीर सिंह, अध्यक्ष, बीपीटीपी एमस्टोरिया
बिल्डर की ओर से बनाई गई इमारतों में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया गया। इसमें जगह-जगह रेत दिखाई देता है। इस बारे में कई बार बिल्डर को शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। -मोनिका,उपाध्यक्ष, बीपीटीपी एमस्टोरिया
बिल्डर मेंटेनेंस के नाम पर पैसा ले रहा है, लेकिन निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहें है। यहां पर एसटीपी, बिजली और साफ-सफाई जैसी अनेक समस्या बनी हुई है। इससे लोग परेशान है। -विनोद सहरावत, बीपीटीपी एमस्टोरिया