पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four people died on the spot when a car fell into a ditch in Lamgada Almora

Uttarakhand Accident: लमगड़ा में खाई में गिरी कार, चार लोगों ने गंवाई जान, दो की हालत नाजुक

Mon, 29 Jun 2026 06:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Mon, 29 Jun 2026 06:04 PM IST
सार

लमगड़ा विकासखंड में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Four people died on the spot when a car fell into a ditch in Lamgada Almora
Almora road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे मारुति ऑल्टो कार (यूके 04 जेड 5819) चायखान-बेगानिया मार्ग पर सवारियों को लेकर जा रही थी। बलिया के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना देने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों की शिनाख्त एवं उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed