{"_id":"69a17f0e1750fbd68c06f7be","slug":"dfgsdgf-gurgaon-news-c-24-1-pal1005-122080-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बाहर निकले सरियों से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बाहर निकले सरियों से बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर की सड़कों पर इन दिनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक और पीछे तक निकले सरिये ढोने का चलन बढ़ गया है, जिससे पीछे चल रहे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। कई मामलों में सरियों के पिछले सिरे पर न तो लाल झंडी लगाई जाती है और न ही कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत लगाया जाता है, जबकि नियमों के तहत यह अनिवार्य है।
भारी लोहे के सरियों को ट्रॉली से काफी पीछे तक लादकर ले जाया जा रहा है। अचानक ब्रेक लगने या मोड़ पर वाहन मुड़ने की स्थिति में पीछे आ रहे दोपहिया और कार सवारों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर रात के समय बिना किसी संकेत के बाहर निकला सरिया दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
यातायात नियमों के अनुसार निर्धारित सीमा से अधिक बाहर निकला सामान स्पष्ट चेतावनी चिन्ह के साथ ही ले जाया जा सकता है। इसके बावजूद शहर में खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
Trending Videos