{"_id":"69c295bdc6ff24028b004a27","slug":"door-to-door-cleaning-campaign-started-in-pataudi-jatauli-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83030-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटौदी-जाटौली में डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटौदी-जाटौली में डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा, टेंडर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हरियाणा सरकार ने नगर परिषद पटौदी-जाटौली-मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए पांच साल तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर जारी किया है। इसके तहत वाईएलवी एजेंसी को शहर की सफाई का काम दे दिया गया है। इस मौके पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने नगर परिषद परिसर में 10 टैंपो, 10 ई-रिक्शा, एक ट्रैक्टर-ट्राली और एक ट्रैक्टर-लोडर को हरी झंडी दिखाकर सफाई के लिए रवाना किया।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में पटौदी-जाटौली क्षेत्र साफ-सुथरा नजर आएगा। उन्होंने सभी पार्षदों और चेयरमैन से मिलकर काम करने का आग्रह किया ताकि नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बन सके। उनका कहना था कि नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी गांव सफाई से वंचित नहीं रहेंगे। अगर शहर को सुंदर बनाने के लिए ग्रांट की जरूरत पड़े तो वे इसे राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाएंगी।
इस दौरान पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं के बारे में बताया। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की पुरानी और टूटी पाइपलाइन रही, जिससे सीवर का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। विधायक बिमला चौधरी ने आश्वासन दिया कि पीने के पानी की पाइपलाइन जल्द बदली जाएगी।
इस मौके पर नगरपरिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया,मार्केट कमेटी सचिव मनोज मोकलवास,कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक,पार्षद चन्द्रभान सहगल,कर्मवीर यादव,पार्षद आनंद भूषण, पार्षद अनिल बोहरा, भोडाकलां मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, कर्ण चौहान, पूर्व सरपंच राधेश्याम, मास्टर सुरेन्द्र चौहान, व्यापार मंडल प्रधान अजय मंगला, राजकुमार, भूरी, कुसुम गुप्ता, जीत चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending Videos