{"_id":"69c53435b6a606ae9502f86a","slug":"chirag-yojana-opportunity-to-get-admission-in-355-seats-of-private-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83184-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चिराग योजना... निजी स्कूलों की 355 सीटों पर दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चिराग योजना... निजी स्कूलों की 355 सीटों पर दाखिले का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चिराग योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 355 सीटें आरक्षित की गई है। इन सीटों पर कक्षा छठी से बारहवीं तक के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। योजना के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा। विभाग ने कहा है कि किसी स्कूल में ज्यादा आवेदन पर लॉटरी से विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा।
दाखिले के लिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 1 से 5 अप्रैल के बीच लॉटरी निकाली जाएगी। बच्चों का दाखिला 1 से 15 अप्रैल तक होगा। खाली सीटों पर 16 अप्रैल से वेटिंग लिस्ट के बच्चों को मौका मिलेगा। पिछली कक्षा में उत्तीर्ण और पारिवारिक सालाना आय 8 लाख रुपये से कम वाले विद्यार्थी ही योजना के पात्र होंगे। आय की जांच परिवार पहचान पत्र से की जाएगी। विद्यार्थी अपने खंड के एक से ज्यादा स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को निर्देश दिए है कि वे सीटों की जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर जरूर दिखाएं और दाखिले से जुड़ी सभी जानकारी समय-समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करें।
15 दिनों बाद भी 4 स्कूलों में आवेदन नहीं
फर्रुखनगर। चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के एक पखवाड़े बाद भी 4 निजी स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं किया गया। फर्रुखनगर क्षेत्र के एसडी हाई स्कूल जनौला, सैनी हाई स्कूल फर्रुखनगर, टीपीएस आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल महचाना और न्यूतन ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल खैंटावास आदि ने जानकारी दी।
वर्जन
अभिभावक 30 मार्च तक अपने बच्चों का निजी स्कूलों में आवेदन कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
-अशोक कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी फर्रुखनगर
Trending Videos