{"_id":"69cd2996ed432830d10319dc","slug":"a-storm-water-drain-will-be-constructed-alongside-the-road-from-iffco-chowk-to-the-basai-flyover-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83708-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इफ्को चौक से बसई फ्लाईओवर तक सड़क के साथ बनेगा बरसाती नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इफ्को चौक से बसई फ्लाईओवर तक सड़क के साथ बनेगा बरसाती नाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इफ्को चौक से ओल्ड रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड से बसई चौक तक होगा काम
नंबर गेम- 04-चार एजेंसियां दोनों योजनाओं के लिए आईं सामने
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफ्को चौक से महावीर चौक (एमजी रोड) होते हुए ओल्ड रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड से बसई फ्लाईओवर तक सड़क निर्माण के लिए चार-चार एजेंसियां सामने आईं हैं। दोनों सड़कों के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज और फुटपाथ का निर्माण भी कराया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इन कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी के समक्ष रखेगा।
गुरुग्राम-महरौली रोड (महावीर चौक से इफ्को चौक) पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। एमजी रोड पर महावीर चौक से इफ्को चौक तक सड़क की हालत खराब है और फुटपाथ व डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जीएमडीए इस सड़क को नए सिरे से विकसित करने की योजना बना रहा है। सड़क को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा और ग्रीन बेल्ट में भी सुधार किया जाएगा। साथ ही फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा ओल्ड रेलवे रोड से भूतेश्वर मंदिर होते हुए बसई फ्लाईओवर तक सड़क का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह सड़क शहर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ती है। वर्तमान में इसकी स्थिति काफी जर्जर है और लोग रोजाना जाम से जूझते हैं। करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों ओर ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा। योजना के अनुसार बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड (3.8 किमी) तक करीब 22.5 करोड़ रुपये और ओल्ड रेलवे रोड से इफ्को चौक (4.85 किमी) तक लगभग 33.78 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क मरम्मत से जुड़े टेंडरों को अंतिम रूप देकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए भी टेंडर जारी किए गए हैं। -अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
Trending Videos