सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waterlogging on the road in Sector-69 troubles people

Gurugram News: सेक्टर-69 में सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road in Sector-69 troubles people
सेक्टर 69 में कीचड़ से भरी सड़क से निकलते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बादशाहपुर। सेक्टर-69 स्थित सदर्न पेरिफेरल रोड के पास सड़क बदहाल हो चुकी है। पिछले 20 दिनों से सड़क पूरी तरह से कीचड़ से लबालब भरी हुई है। प्रशासन की अनदेखी के कारण स्थानीय निवासी और राहगीर नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।बिना किसी बरसात के भी कौशल चौक पर सड़क की उबड़-खाबड़ सतह पर पानी भरा रहता है। सोनिया ने बताया कि रोजाना इसी रास्ते से ऑफिस जाना होता है। पिछले 20 दिनों से सड़क का बुरा हाल है। कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिन-प्रतिदिन स्थिति और बिगड़ती जा रही है। स्थानीय दुकानदार रामशरण ने बताया कि कीचड़ के कारण ग्राहकों का दुकानों तक आना मुश्किल हो जाता है बल्कि दिन भर गंदगी और बदबू के बीच बैठना पड़ता है। उबड़-खाबड़ सड़क पर पानी भरा होने के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed