{"_id":"69d416e7f1d673bde20bf388","slug":"students-achieve-success-in-merit-scholarships-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123104-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेरिट स्कॉलरशिप में छात्रों ने हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेरिट स्कॉलरशिप में छात्रों ने हासिल की सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं के छात्रों ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
सफलता पर सोमवार को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने छात्रों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में सफलता विद्यार्थियों की योग्यता और आत्मविश्वास का परिचायक है। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपए छात्रवृत्ति दी जाती है। यह आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उनकी शैक्षणिक यात्रा में सहारा प्रदान करती है। विद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए किया जाता है और उत्तीर्ण होने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस अवसर पर प्राध्यापक रमेश चंद, उदयवीर, राकेश, धर्मपाल, विनोदकुमार, बालमुकुंद और संतराम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos