सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozers Roll Over Encroachments in Badkali and Nagina

Gurugram News: बडकली व नगीना में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers Roll Over Encroachments in Badkali and Nagina
विज्ञापन
-अवैध चबूतरे तोड़े, दुकानों के आगे लगे टीन शेड व अस्थाई ढ़ांचे हटाए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना कस्बे और बडकली चौक क्षेत्र में इन दिनों प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है। सोमवार को प्रशासनिक टीम ने बडकली चौक और नगीना बाजार में पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध चबूतरे तोड़े गए और दुकानों के आगे लगाए गए टीन-शेड व अन्य अस्थायी ढांचों को हटवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा।

प्रशासन ने बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और गलियों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय में कब्जे नहीं हटाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बीडीपीओ विशाल आजाद ने नगीना गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि गांव और बाजार क्षेत्र में लोगों को होने वाली दिक्कतों का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अड़बर में चल रहे जलसे के कारण प्रशासनिक टीम फिलहाल कुछ व्यस्त है, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होते ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोबारा तेज की जाएगी। समाजसेवी रजत जैन, नितिन दुबे, मुरारी सैनी, हेमराज जैन, अनिल शर्मा, कमल शर्मा, सुनील, नवीन शर्मा और ओमकार साहू सहित अन्य लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केवल बाजार ही नहीं, बल्कि गली-मोहल्लों में भी बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed