सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Accused Arrested in Case of Drunk and Negligent Driving and Assault

Gurugram: नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार और पिस्टल बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 07 Apr 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested in Case of Drunk and Negligent Driving and Assault
दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने नशे में धुत होकर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक महिला और उसके पति की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और साथ ही महिला के पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और एक पिस्टल भी बरामद की है। यह घटना 4 अप्रैल 2026 को तब हुई जब एक महिला शिकायतकर्ता अपने पति के साथ गुरुग्राम की ओर यात्रा कर रही थी।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, महिला शिकायतकर्ता ने थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में शिकायत दी कि वह अपने पति के साथ गाड़ी में गुरुग्राम आ रही थी। रास्ते में पॉलिटेक्निक मानेसर के पास एक कार चालक द्वारा शराब के नशे में लापरवाही व गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया गया। जब उन्होंने गाड़ी रुकवाकर विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उसके पति के साथ मारपीट की गई और पुल से नीचे गिराने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता के साथ भी बदसलूकी की गई और आरोपियों ने अपनी गाड़ी से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर, थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस थाना मानेसर की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 5 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय, निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और मनोज शर्मा, निवासी जाफराबाद (जिला उत्तर पश्चिम दिल्ली) के रूप में हुई है। 

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अजय प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, जबकि मनोज शर्मा दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि 4 अप्रैल 2026 को वे भिवाड़ी, राजस्थान से प्रॉपर्टी के काम से दिल्ली लौट रहे थे, तभी उन्होंने शराब पीकर लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाई और मारपीट की। आरोपी अजय ने बताया कि बरामद की गई पिस्टल उसने अपने एक रिश्तेदार से ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और एक पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed