सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Roadways bus service to Jewar Airport will start soon

Gurugram News: जेवर एयरपोर्ट के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा जल्द होगी शुरु

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus service to Jewar Airport will start soon
विज्ञापन
-पलवल और अन्य डिपो से होनी है शुरुआत, संभावित मार्ग का सर्वे पूर्ण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन। नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम डिपो से जल्द ही हरियाणा रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। यह सुविधा विशेष रूप से हरियाणा के निवासियों के लिए सुलभ होगी। एयरपोर्ट तक सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए संभावित मार्गों का विस्तृत सर्वेक्षण पूरा किया गया है।
जिले डिपो के जीएम महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सर्वे के दौरान इसमें मार्ग की गुणवत्ता, दूरी, संभावित बस स्टॉप और ट्रैफिक की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सर्वेक्षण टीम में पलवल, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम डिपो के अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है और यह दूरी बस के माध्यम से लगभग 30 मिनट में तय की जा सकेगी। भविष्य में, दिल्ली एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट दोनों से हवाई उड़ानों के संचालन को ध्यान में रखते हुए, गुरुग्राम से भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी।जीएम ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट को राज्य सरकार को भेजकर अनुमोदन प्राप्त होने के बाद बसें रूट पर चलेंगी। योजना लागू होने पर रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और जाम-मुक्त परिवहन का विकल्प मिलेगा। इससे पलवल से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बस सेवा शीघ्र ही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article