{"_id":"69cf6c63333729c6af0cd007","slug":"fire-breaks-out-at-a-company-in-udyog-vihar-phase-1-gurugram-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: उद्योग विहार फेज-1 में एक कंपनी में लगी आग, पांच लोगों की धुएं में फंसने के कारण हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: उद्योग विहार फेज-1 में एक कंपनी में लगी आग, पांच लोगों की धुएं में फंसने के कारण हालत बिगड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
कंपनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम। उद्योग विहार के फेज-1 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार की सुबह करीब 11.15 बजे आग लग गई। कंपनी के बेसमेंट में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि यह आग कंपनी के बेसमेंट में लगी और अंदर कई कर्मचारी फंस गए। उद्योग विहार फायर स्टेशन से दमकल टीमें पहुंची। रूबटेक मैक प्लॉट नंबर 896 में आग लगी है। कंपनी में प्लास्टिक व रबर के प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। आग बेसमेंट से शुरू हुई, यहां पर कर्मचारी काम कर रहे थे। काफी कर्मचारी तेजी से बाहर निकल गए, लेकिन अंदर दो महिला और तीन पुरुष कर्मचारी फंस गए। रेस्क्यू टीम ने कंपनी की इमारत का एक शीशा तोड़कर सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया। वहां से तीन पुरुष व दो महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला, जोकि बेहोशी की हालत में थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए बभर्ती करवाया गया है, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग विहार फायर स्टेशन से अधिकारी राम करण ने बताया कि कंपनी के बेसमेंट में प्लास्टिक व रबर के सामान में आग लगी थी। आग पर करीब 40 मिनट में काबू पा लिया गया था। आग से उठे धुएं के कारण पांच कर्मचारियों को अस्पताल में पहुंचाया गया था। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।
उद्योग विहार थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पांच कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है।